HighlightNainital News

भवाली में मनीष सिसौदिया का बड़ा ऐलान, भाजपा-कांग्रेस पर किया हमला

devbhoomi news

नैनीताल : आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया अपने 4 दिवसीय कुमाऊं दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है और आज शुक्रवार को वो भवाली पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया औऱ फिर जनसभा की। इस दौरान मनीष सिसोदिया ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर जमकर वार किया। बीते दिन लालकुआं में स्कूल की हालत को लेकर अब तक की सरकार को घेरा।

सरकार आई तो उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिलाई जाएगी पहचान 

मनीष सिसोदिया ने जमसभा में कहा कि दोनों पार्टियों ने बीते 21 सालों से बेईमानी, भ्रष्टाचार और जनता को गुमराह करने का काम किया।वार करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा प्रदेश की सबसे नकारा सरकार है। आप की सरकार आई तो उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी। साथ ही आम आदमी पार्टी की 4 प्रमुख घोषणाओं को जनता के सामने दोहराया।

https://youtu.be/Q2RwBDfnEnc

100 घोषणाएं में से कुल 100 घोषणाओं के आदेश जारी हुए-सिसोदिया

दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसौदिया ने कहा कि भाजपा उत्तराखंड के 21 सालों के इतिहास की सबसे नकारा सरकार है। आज सरकारी विभागों में 57 हजार पद खाली है। बिना कर्मचारियों के सरकार कैसे चलेगी। पिछले 5 सालों से भाजपा उत्तराखंड में भ्रष्टाचार कर रही है, और जब जनता परिवर्तन की ओर देखने लगी तो भाजपा ने मुख्यमंत्री बदलने का खेल शुरू क़िया। कहा कि सभी मुख्यमंत्री घोषणाओ के अलावा कुछ नहीं किया। नई घोषणाएं करते रहे, पुरानी को भूल गए। भाजपा ने 5 सालो में 1100 घोषणाएं की। जिसमें केवल 100 घोषणाओं पर आदेश हुए हैं। कहा कि दोनों ने उत्तराखंड में शाशन किया लेकिन 1 बेहतर स्कूल नहीं खोल पाए। न स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दुरूस्त हुई, न रोजगार के अवसर खोले गए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें