Big NewsDehradun News

देहरादून में इस कारोबारी के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी, उड़ गए होश

devbhoomi news

देहरादून : उत्तराखंड में आयकर विभाग की छापेमारी से सनसनी फैल गई। बता दें कि शुक्रवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी कर सभी के होश उड़ा दिए।

मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार तड़के देहरादून से सटे हरिपुर कालसी स्थित सत्य साईं फर्म के मालिक के पेट्रोल पंप, घर समेत विभिन्न ठिकानां पर छापेमारी की। इस छापेमारी से देहरादून में हड़कंप मच गया। बता दें कि आयकर की टीम ने आज शुक्रवार सुबह करीब 4.45 बजे छापेमारी शुरू की है। टीम ने पेट्रोल पंप, घर सहित फर्म के मालिक के विभिन्न ठिकानों पर छापा मारा।

आयकर विभाग की टीम ने मालिक के घर के सभी दरवाजे बंद कर दिए। किसी को घर के अंदर आने और बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। टीम ने परिजनों से पूछताछ की। जानकारी मिली है कि टीम ने फर्म, पेट्रोल पंप सहित विभिन्न दस्तावेजों को कब्जे में लिया है। मामले में करोड़ों की संपति पकडे जाने की आशंका जताई जा रही है। विभाग की टीम से हड़कंप मच गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें