EntertainmentNational

करण की पार्टी पड़ी महंगी, करीना कपूर के बाद उनकी नौकरानी कोरोना पॉजिटिव

बीते दिनों बॉलीवुड हुई करण जौहर की और दूसरी रिया कपूर की पार्टी ने सनसनी फैला दी है। बता दें कि करण जौहर के घर हुई पार्टी में मलाइका, अमृता, करीना कपूर, अर्जुन कपूर, महीप कपूर, सीमा खान, आलिया भट्ट शामिल हुए थे. वहीं रिया के घर हुई प्री क्रिसमस पार्टी में मलाइका, करिश्मा, अमृता, करिश्मा, पूनम दमानिया ने शिरकत की थी. सबने पार्टी के मजे तो लूट लिए लेकिन अब उनकी गले गले आ गई है।

जी हां बता दें कि इस पार्टी से लौटने के बाद करीना कपूर समेत 4 सेलेब्स करोना की चपेट में हैं. बीएमसी अधिकारियों के हवाले से बड़ी खबर ये सामने आई है कि करीना कपूर के बाद उनकी नौकरानी भी वायरस के चपेट में आ गई है.करीना कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनके पूरे परिवार और स्टाफ का RT PCR टेस्ट किया गया था. जिसमें मेड के कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी मिली है.

वहीं करीना कपूर की बेस्ट फ्रेंड और अमृता अरोड़ा की बहन मलाइका अरोड़ा की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है. बता दें कि मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा कोरोना की चपेट में हैं. आलिया भट्ट भी निगेटिव हैं. फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा से संपर्क नहीं हो पाया. BMC ने मंगलवार को 108 लोगों का RT PCR टेस्ट किया था. कई सारे हाई रिस्क कॉन्टैक्ट्स का फॉलो अप लिया जा रहा है. 145 करीबी कॉन्टैक्ट्स की पहचान हुई है. वहीं 37 हाई रिस्क लोगों का फॉलोअप लिया जा रहा है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें