Dehradun NewsHighlight

दि. विधायक हरबंस कपूर के आवास पर पहुंचे राजनाथ सिंह, श्रद्धांजलि की अर्पित

devbhoomi news देहरादून : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सैन्यधाम का शिलान्यास करने देहरादून के गुनियाल गांव पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम धामी समेत तमाम मंत्री विधायकों की उपस्थिति में सैन्यधाम की नींव रखी।

वहीं इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय हरबंस कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया। रक्षा मंत्री ने बुधवार को हरबंस कपूर जी के आवास पर जाकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं उनके परिजनों से भेंट कर सांत्वना प्रदान की। रक्षा मंत्री ने कहा कि दिवंगत हरबंस कपूर वर्षों से जन सेवा से जुड़े रहे। उन्होंने दिवंगत विधायक हरबंस कपूर के निधन को प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी उपस्थित थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें