HighlightTehri News

उत्तराखंड: एक और पार्टी की एंट्री, इन सात सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

टिहरी: 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी सगर्मियां तेजी से बढ़ रही हैं। चुनावी दावे किए जा रहे हैं। सीटों पर अब चुनाव लड़ने के ऐलान भी होने लगे हैं। नई पार्टियों भी दावा पेश कर रही हैं। ऐसी ही एक पार्टी ने टिहरी से राज्य की सात सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया हैं

पूर्व मंत्री दिनेश धनै की पार्टी उत्तराखंड जनएकता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में सिलिंडर चुनाव निशान पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के संस्थापक पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने नई टिहरी में आयोजित कार्यक्रम में चिह्न लांच किया। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग से उन्हें ये चिह्न मिल गया है।

पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने बताया कि उनकी पार्टी सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वे खुद टिहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा ऋषिकेश से उनके बेटे कनक धनै चुनाव लड़ेंगे। अन्य सीटों पर अभी प्रत्याशियों का चयन नहीं किया गया है। इस अवसर पर गोविंद बिष्ट, संजय मैथानी, रागिनी भट्ट, बलवीर नेगी आदि मौजूद रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें