Dehradun NewsHighlight

देहरादून : जंगल में मिला महिला का सड़ा-गला शव, डेढ़ महीने पुराना बताया जा रहा

देहरादून। देहरादून में एक बार फिर से जंगल में शव मिलने से सनसनी फैल गई। बता दें कि देहरादून के रायपुर थाने क्षेत्र अंतर्गत सोडा सरौली के जंगल में एक महिला का सड़ा- गला शव मिला जिससे पुलिस में भी हड़कंप मच गया। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

इस मामले पर थानाध्यक्ष अमरजीत रावत ने बताया कि मृतक की उम्र 30 से 35 साल के करीब है। पुलिस महिला की शिनाख्त करने में जुटी है। पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला का शव लगभग एक से डेढ़ महीने पुराना है।

आपको बता दें कि सोमवार देर रात रायपुर पुलिस को सूचना मिली कि निवासा रिसोर्ट के पास जंगल मे एक महिला की लाश पड़ी हुई है। पुलिस ने शव की पहचान आसपास पूछताछ कर करानी चाही लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने जानकारी दी कि फिलहाल अज्ञात महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस में पहचान के लिए रखवा दिया है व आगे की जांच पोस्टमार्टम और पहचान के बाद ही हो सकेगी

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें