HighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड : शादी का खाना खाने से बिगड़ी दंपती की तबीयत, 1 की मौत, दूसरा की हालत गंभीर

devbhoomi news

रुद्रपुर : उत्तराखंड से लगातार खाने के बाद मौत के मामले सामने आ रहे हैं। टिहरी में एक मामला आया था जहां मशरुप खाने से पिता बेटे की मौत हो गई थी इसके बाद देहरादून में गोभी की सब्जी खाने से एक की मौत हो गई थी वहीं अब ऐसा ही एक मामला रुद्रपुर से सामने आया है जहां खाना खाने के बाद एक की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार शादी समारोह में गए दंपती की तबियत खराब हो गई। ‌दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बुजुर्म महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं मृतका के पति रामदेव की हालत गंभीर देख निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।डॉक्टरों का कहना है कि मामला फूड प्वाइजनिंग का है।

मिली जानकारी के अनुसरा मामला रविवार रात का है। र शिमला बहादुर निवासी रामदेव अपनी 63 साल की पत्नी सूचइया के साथ ई-ब्लाक में शादी समारोह में गए हुए थे। खाना खाने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई और थोड़ी देर में दोनों बेहोश हो गए। गंभीर हालत होने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान सोमवार को सूचइया की मौत हो गई। इससे उनके परिावार में कोहराम मच गया। बाद में स्वजन रामदेव को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। जबकि वृद्घा की लाश को जबरन बिना पोस्टमार्टम के ही घर ले गए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें