highlightUdham Singh Nagar

आज काशीपुर दौरे पर अरविंद केजरीवाल, AAP कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरु

arvind kejriwal

काशीपुर : दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल आज काशीपुर दौरे पर हैं जहां वो जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी के तहत गदरपुर में आज आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारी जरनैल सिंह काली के नेतृत्व में दर्जनों वाहनों और सैकड़ों लोगों के साथ रवाना हुएय़

इस मौके पर जनरल सिंह काली ने कहा कि आज एक विशाल जनसभा काशीपुर में है जिसमें अरविंद केजरीवाल जनसभा को संबोधित करेंगे और सबसे पहले महिलाओं से संवाद करेंगे। उसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधन के साथ ही कुछ बड़ी घोषणा करने जा रहे हैं जो कि काशीपुर रैली में ही पता चल पाएगी। इसलिए आज गदरपुर से हम लोग सैकड़ों की संख्या में अपने समर्थकों के साथ रैली में शामिल होने के लिए जा रहे हैं।

देखने वाली बात होगी कि आकिर अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड में क्या घोषणा करने वाले हैं और क्या वो घोषणा उत्तराखंड के लोगों का मन बदल पाएगी

Back to top button