Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightNainital NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : PM मोदी की रैली को टक्कर देगी राहुल गांधी की रैली, तैयारियों में जुटी कांग्रेस

Indian National Congress

हल्द्वानी : 16 दिसंबर को देहरादून में होने वाली राहुल गांधी की रैली की तैयारियों में कांग्रेस पार्टी अब पूरी मजबूती से जुट गई है। हल्द्वानी में कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 16 दिसंबर को देहरादून में आयोजित राहुल गांधी की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रयास कर रहे हैं। नैनीताल और उधम सिंह नगर से इस रैली में 30 से 35 हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है।

सुमित हृदयेश ने बताया कि भाजपा सरकार से जनता का मोहभंग हो गया है। लिहाजा पूर्व में देहरादून में हो चुकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से ज्यादा भव्य रैली राहुल गांधी की होगी क्योंकि अब लोगों में कांग्रेस पार्टी के प्रति उत्साह है। उन्होंने कहा जिस तरह राज्य में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर है, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि 2022 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

लिहाजा 16 दिसंबर को देहरादून में विशाल जनसभा होगी जिसमें पूर्व सैनिकों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। बता दें कि 2022 के चुनाव में बीजेपी ने 60 के पार होकर फिर से सत्ता हासिल करने का दावा किया है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने सत्ता हासिल करने का दावा किया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें