EntertainmentNational

21 साल बाद इस भारतीय सुंदरी के सिर सजा मिस यूनिवर्स का ताज, जीत के बाद बोलीं- चक दे फट्‌टे

Harnaaz Sandhu

भारत की हरनाज संधू मिस यूनिवर्स बन गई हैं। 21 साल बाद किसी भारतीय सुंदरी को यह खिताब मिला है। जीतने के बाद देश के नाम एक संदेश में उन्होंने कहा- चक दे फट्‌टे इंडिया, चक दे फट्टे। साल 2000 में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनीं थीं। तब से भारत इस खिताब का इंतजार कर रहा था।

70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट 12 दिसंबर को इजरायल में हुआ। इसमें हरनाज ने 79 देशों की सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए मिस यूनिवर्स का ताज पहना। मिस यूनिवर्स की रनर अप मिस पराग्वे नाडिया फेरेरा और सेकेंड रनर अप मिस साउथ अफ्रीका लालेला मस्वाने रहीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट को जज करने का मौका मिला था। वे भारत की तरफ से ज्यूरी टीम का हिस्सा थीं।21 साल की हरनाज पेशे से एक मॉडल हैं। उन्होंने चंडीगढ़ के शिवालिक पब्लिक स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की है। चंडीगढ़ से ही ग्रेजुएशन करने के बाद इन दिनों वे मास्टर्स की पढ़ाई पूरी कर रही हैं। उन्होंने मॉडलिंग और कई पेजेंट में जीत हासिल करने के बावजूद पढ़ाई से दूरी नहीं बनाई।

Back to top button