Big NewsDehradun News
उत्तराखंड भाजपा से बुरी खबर, वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर का निधन


देहरादून भाजपा के लिए बुरी खबर है और झटके भरी खबर है. जी हां बता दें कि गढ़ी कैंट से वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर का निधन हो गया है। सीएम ने दिवंगत विधायक हरबंस कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया है। इसकी जानकारी भाजपा नेता और पूर्व पार्षद सचिन गुप्ता ने दी।
आपको बता दें कि गढी़ कैंट विधायक हरबंस कपूर विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वो लगातार 8 बार विधायक रहे हैं। हरबंस कपूर अविभाजित उत्तर प्रदेश में 4 बार और उत्तराखंड में लगातार 4 बार विधायक रहे हैं।