Big NewsNational

शहीद पति की चिता के सामने सैल्यूट कर चिल्लाई पत्नी, I LOVE YOU कुलदीप, डिप्टी कमांडेंट बहन भी रोई

तमिलनाडु हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद स्क्वॉड्रन लीडर कुलदीप सिंह राव का शनिवार को राजस्थान के झुंझुनू में उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान जनसैलाब उमड़ा। पत्नी ने सैल्यूट करते हुए विदाई दी। जैसे ही चिता जली पत्नी जोर जोर से चिल्लाई, आई लव यू कुलदीप, आई लव यू. शहीद की पत्नी यश्विनी की ये चीख सबको रुला गई।

कुलदीप की पार्थिव देह दिल्ली से एयरफोर्स के विमान में आई। पत्नी यश्विनी और कुलदीप की बहन भी साथ ही आए। यश्विनी ने कुलदीप की तस्वीर सीने से लगा रखी थी। सेना के ट्रक में रखी पार्थिव देह को एकटक देखती रही। सास आई तो उन्हें सीने से लगाकर ढांढस बंधाया। मां ने भी बेटे की तस्वीर को चूमा और सैल्यूट किया। शहीद की डिप्टी कमांडेंट बहन ने आंसू थामे रखे।

पहले तो शहीद की पत्नी यश्विनी चुप रही, कुछ नहीं बोली। अपने शहीद पति कुलदीप की ओर देखती रही। चिता को मुखाग्नि दी गई और जय हिंद का जयघोष गूंजने लगा। यश्विनी भी शहीद पति को सैल्यूट करते हुए जय हिंद के नारे लगा रही थी, पर अचानक चीखते हुए बोली- I LOVE YOU कुलदीप। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।

यश्विनी की ये चीख हर किसी के दिल को चीर गई। सामने कड़ी शहीद की डिप्टी कमांडेंट बहन ने आंसू थामे रखे लेकिन भाभी को चिल्लाते देख उसकी भी आंखें नम हो गई। आसपास खड़े लोगों ने उन्हें संभाला, पर पति की चिता पर यश्विनी का ये रुदन गूंजता ही रहा- कुलदीप, आई लव यू।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें