Haridwar NewsHighlight

उत्तराखंड : दो बच्चों की मां को लगी प्रेमी की शादी की भनक, रोकी बारात, दुल्हन के पास पहुंची

devbhoomi news

हरिद्वार : हरिद्वार से एक प्रेम कहानी का गजब का मामला सामने आया है और प्रेमिका कोई और नहीं बल्कि दो बच्चों की मां है जो की होमगार्ड की नौकरी करती है। जब प्रेमिका को पता चला की उसके प्रेमी की बारात निकलने वाली है तो उसने प्रेमी की राह रोक ली और जमकर हंगामा किया।

दरअसल हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र निवासी एक महिला होमगार्ड है। महिला का क्षेत्र के एक गांव निवासी दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। महिला के पहले से ही दो बच्चे हैं। युवक के स्वजन ने उसका क्षेत्र के ही एक गांव में रिश्ता तय कर दिया। प्रेमी ने यह बात महिला से छिपाई। शनिवार सुबह प्रेमी की बरात जानी थी। इसी बीच महिला को प्रेमी के निकाह की जानकारी हुई। इसके बाद महिला दुल्हन के घर पहुंच गई।

महिला ने उसे अपने और प्रेमी की प्रेम कहानी के बारे में सबको बताया और हल्ला किया। ये सुनकर दुल्हन और उसके परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद वह अपने प्रेमी के घर पहुंची और उसे प्रेम कहानी के बारे बताया। बताया गया कि महिला ने वहां पर जमकर हंगामा किया। इसके बाद युवती पक्ष ने युवक पक्ष को बारात नहीं लाने के लिए कहा। युवती पक्ष ने अपने होने वाले नुकसान की रकम लौटाने की बात भी कही।

जानकारी मिली है कि युवक पक्ष ने नुकसान की भरपाई कर दी। बीते रोज देर शाम तक महिला और उसके प्रेमी पक्ष के बीच बातचीत चल रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें