Big NewsDehradun NewsPushkar Singh Dhami​

उत्तराखंड : CM के PRO के लेटर हेड कांड के बाद शासन का ‘आदेश BOMB’

PRO NANDAN SINGH BISHT

देहरादून : उत्तराखंड की सियासत में उस वक्त भूचाल आ गया जब सीएम के पीआरओ का लेटर हेड वायरल हुआ जिसमे सीएम के पीआरओ ने बागेश्वर एसपी को पुलिस द्वारा सीज किए गए तीन ट्रकों को छोड़ने के निर्देश दिए। लेटर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और मामला गर्मा गया। विपक्ष ने सरकार को जमकर घेरा।

वहीं इसके बाद पीआरओ चंदन सिंह बिष्ट को सस्पेंड किया। वहीं अब मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव आंनद वर्धन ने बड़ा आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार सरकार द्वारा अब सीएम दफ्तर में तैनात कोई भी ओएसडी पीआरओ अथवा कॉर्डिनेटर न तो कोई लेटर हेड का इस्तेमाल करेगा न ही सिग्नेचर का इस्तेमाल करते हुए पत्र जारी करेगा।

बता दें कि सीएम के पीआरओ नंदन सिंह बिष्ट ने लेटर हेड जारी करते हुए बागेश्वर के एसपी को भेजा था और सीज किए गए तीन ट्रकों को छोड़ने को कहा और इसके लिए सीएम के मौखिक निर्देश का हवाला भी दिया। ये लेटर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।ये मुद्दा सदन में भी उठा। कांग्रेस ने सरकार को घेरा और इसके बाद पीआरओ नंदन सिंह बिष्ट को सस्पेंड किया गया और अब शासन द्वारा ये आदेश जारी किया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें