Dehradun NewsHighlightPushkar Singh Dhami​

भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, वेल में आकर बोले- मुझे अभी फैसला चाहिए

PRANAV SINGH CHAMPION

देहरादून : सत्र के दूसरे दिन सबसे पहले नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को सदन के अंदर नहीं बल्की बाहर से ही घेरना शुरु कर दिया। पीआरओ लेटर मामले को लेकर प्रीतम सिंह ने तत्तकाल सीएम से इस्तीफे की मांग की। साथ ही कहा कि सरकार को सत्ता में रहने का एक मिनट का भी अधिकारी नहीं है।

वहीं इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने श्रम मंत्री के खिलाफ विशेषधिकार नोटिस दिया। सदन में रोजगार को लेकर गलत आंकड़े देने परं विशेषाधिकार नोटिस दिया। विपक्ष ने श्रम मंत्री के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग की।

वहीं इसके बाद सरकार के ही विधायक ने सरकार को घेरा। खानपुर से विधायक प्रणव सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि सरकार फैसले लेने में असमर्थ है। कहा कि पीएम की रैली में ट्रेनी ips पर बदसलूकी का आरोप लगाया गया था और उन्होंने मुख्यमंत्री से कार्यवाई की मांग की थी लेकिन कुछ नहीं हुआ। ये कहते हुए विधायक प्रणव सिंह वेल में आए औऱ बोले कि मुझे अभी फैसला चाहिए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें