Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड में आज आए कोरोना के इतने मामले, 26 मरीज ठीक होकर घर लौटे

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना के मामलो में आज भी राहत बरकरार रही। राज्य में आज कोरोना के कुल 09 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 344411 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 26 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

अब तक 330650 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। गुरुवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 09 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।

देहरादून जिले से 05 ,हरिद्वार से 0, नैनीताल जिले से 01, उधमसिंह नगर से 0, पौडी से 01, टिहरी से 0, चंपावत से 0 , पिथौरागढ़ से 0 , अल्मोड़ा 0, बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 01, उत्तरकाशी से 01 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 344411मरीजों में से 330650 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6176 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7411 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोरोना के एक्टिव केस 174 है। इधर रिकवरी रेट 96.0 प्रतिशत पहुंच गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें