Dehradun NewsHighlight

हेल्थ बुलेटिन जारी : आज उत्तराखंड में आए कोरोना के इतने मामले, 13 हुए ठीक

uttarakhand corona

देहरादून : उत्तराखंड में आज बुधवार को कोरोना के 17 मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटे में किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। आपको बता दें कि आज 6 कोरोना के मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के 17 मामले सामने आने के बाद राज्य में अब कोरोना के 192  एक्टिव केस रह गए हैं। वहीं आज 13 लोग रिकवर होकर घर लौटे हैं।

आपको बता दें कि आज सोमवार को अल्मोडा़ में 3, बागेश्वर में 1, चमोली में 2, चंपावत में 0, देहरादून में 5, हरिद्वार में 4, नैनीताल में 2, पौड़ी गढ़वाल में 0, पिथौरागढ़ में 0, रूद्रप्रयाग में 0, टिहरी गढ़वाल में 0, उधम सिंह नगर में 0, उत्तरकाशी में 0 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 344402 तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 7411 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें