Big NewsDehradun News

आज की सबसे बड़ी खबर, सेना का विमान क्रैश, CDS बिपिन रावत थे सवार

देश से आज की सबसे बड़ी खबर है। बता दें कि तमिलनाडू के कुन्नूर में सेना का विमान क्रैश हो गया है। इसके बाद विमान में आग लग गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग को बुझाने की कोशिश की। साथ ही स्थानीय शासन प्रशासन को इसकी जानकारी दी। मौके पर शासन प्रशासन की टीम पहुंची है।

जानकारी मिली है कि इस विमान में CDS बिपिन रावत समेत सेना के अधिकारी मौजूद थे। वहीं रक्षा मंत्री थोड़ी देर में बयान जारी कर सकते हैं। खबर है कि बिपिन रावत के साथ 14 लोग विमान में सवार थे। खबर ये भी है कि इस विमान में बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका रावत भी सवार थीं. साथ ही कई अधिकारी भी सवार थे। थोड़ी देर में रक्षा मंत्री इस मामले पर बयान जारी करेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें