National

अपनी पांच बेटियों के साथ कुएं में कूदी मां, सभी की मौत

अपने पति के साथ रोज रोज के झगड़े से परेशान होकर एक 40 साल की महिला ने कथित तौर पर अपनी पांच नाबालिग बेटियों के साथ एक कुएं में छलांग लगा दी। सभी की मौत हो गई। घटना के वक्त उसका पति रिश्तेदार की शोक में शामिल होने गया था। मामला राजस्थान कोटा के चेचट का है।

पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने रविवार सुबह छह शवों को देखा और पुलिस को सूचना दी। शवों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। मृतक महिला की पहचान चेचट थाना क्षेत्र के कालियाहेड़ी गांव के बंजारों का डेरा निवासी सात बच्चों की मां बादामदेवी और पत्नी शिवलाल बंजारा के रूप में हुई है। मृतक पांच नाबालिग लड़कियां सावित्री (14), अंकली (8), काजल (6), गुंजन (4) और एक वर्षीय अर्चना हैं।

पुलिस ने जानकारी दी कि घटना के समय महिला की दो अन्य बेटियां गायत्री और पूनम सो रही थीं जो की 15 और 7 साल की हैं, इसलिए वे बच गईं। सभी छह शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चेचट के अंचल अधिकारी डीएसपी प्रवीण नायक ने कहा कि प्रथम दृष्टया महिला और उसके पति के बीच नियमित झगड़े के कारण महिला ने यह कदम उठाया। शिवलाल कंबल और कपड़ा विक्रेता का काम करता था।चेचट थाने के एसएचओ राजेंद्र मीणा ने बताया कि कुआं महिला के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर है। एसएचओ ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर रविवार सुबह शिवलाल घर लौटा, लेकिन उसने पुलिस को यह नहीं बताया कि उसकी पत्नी ने यह कदम क्यों उठाया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें