Big NewsDehradun News

देहरादून ब्रेकिंग : कांग्रेस का सीएम आवास कूच, पुलिस ने हाथीबड़कला में रोका, वहीं धरने पर बैठे कांग्रेसी

देहरादून। बीते दिन शनिवार को बाजपुर में हुए यशपाल आर्य और संजीव आर्य के हमले को लेकर सियासत गरमा गई है।

आज रविवार को नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और कांग्रेसी कार्यकर्ता सीएम आवास मामले की शिकायत करने जा रहे थे और हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने की शिकायत करने सीएम आवास जा रहे थे लेकिन पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर हाथीबड़कला के समीप सभी को रोक लिया जिसके बाद प्रीतम सिंह और कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बता दें कि बीते दिन बाजपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य पर कई  लोगों ने जानलेवा हमला किया जिसके बाद वह थाने पहुंचे और वह धरने पर बैठ गए। इस हमले से कांग्रेसियों में रोष है और उन्होंने सीएम से हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। हमले का आरोप भाजपाइयों पर लगा है।

इसी को लेकर आज कांग्रेसी। सीएम आवास जा रहे थे लेकिन तभी पुलिस ने उनको रास्ते में रोक लिया। कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए और उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें