Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

PM मोदी का देहरादून दौरा फ्लॉप, दावा किया 1 लाख का और आए 10 हजार : धीरेंद्र प्रताप

Indian National Congress

देहरादून : पीएम मोदी के देहरादून दौरे के बाद कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने पीएम मोदी की आज देहरादून में हुई रैली को फ्लॉप शो करार दिया है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया था कि इस रैली में 1 लाख से ज्यादा लोग भाग लेंगे लेकिन आज प्रधानमंत्री की रैली 5 अंकों से आगे ना बढ़ सकी और मुश्किल से 10 हजार लोग ही वहां पर इकट्ठे हो पाए जोकि भाजपाई दावे का शर्मनाक 10 फ़ीसदी प्रतिशत ही है।

प्रताप ने कहा कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता का ग्राफ आज जब पूरे देश में गिर गया है तब उत्तराखंड के लोग क्यों प्रधानमंत्री के गीत गाने लगे यह भाजपा की समझ में नहीं आ रहा है ।उन्होंने प्रधानमंत्री को जनविरोधी, किसान विरोधी और उत्तराखंड विरोधी करार दिया। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ आज हुए फ्लॉप शो से साबित हो गया है कि भाजपा की राज्य में 2017 की लोकप्रियता अब लगातार उतार पर है और फरवरी के चुनाव भाजपा के लिए वाटरलू साबित होंगे।

उन्होंने कहा कि सारे परेड ग्राउंड की खाली पड़ी कुर्सियां प्रधानमंत्री को साफ बता रही थी की 2022 का विधानसभा चुनाव ही नहीं 2024 का लोकसभा चुनाव भी भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के दांत खट्टे करने को तैयार है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें