Big NewsDehradun News

उत्तराखंड: पीएम मोदी बोले-सभी दाना-सयाणों, दीदी-भुली और भाई-बैंण्यों मि आप थैं सेवा लगाणु छौं

PM Modi addressed in Garhwali
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन शुरू हो गया है। उन्होंने अपने संबोधन की शुरूआत गढ़वाली में किया। पीएम मोदी ने सबसे पहले गढ़वाली में अपना संबोधन किया। उन्होंने सबसे पहले गढ़वाली में दाना-सयाणों, दीदी-भुली और भाई-बैणों मि आप थैं सेवा लगाणु छौं, आप सभी कु स्वागत करदु।

पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड का विकास डबल इंजन की सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बीते 5 वर्षों में उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये से अधिक परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। यहां की सरकार इन्हें धरातल पर उतार रही है। इसी को आगे बढ़ाते हुए आज 18 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण किया गया है।

बीते वर्षों की कड़ी मेहनत व अनेक प्रक्रिया से गुजरने के बाद ये दिन आया है। मैंने केदारपुरी के बाद देहरादून से दोहरा रहा हूं। ये परियोजनाएं इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाएंगी। जो लोग पूछते हैं कि डबल इंजन की सरकार का क्या फायदा है, वह देख सकते हैं, कैसे ये सरकार विकास की गंगा बहा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें