Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड से बड़ी खबर : कांग्रेस का बड़ा चेहरा थाम सकता है भाजपा का हाथ!

BJP. CONGRESS

 

देहरादून : 2022े के विधानसभा चुनाव से पहले कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस को झटका लग रहा है। दिग्गजों का पार्टी छोड़ने और दल बदलने का सिलसिला जारी है। वहीं इस बीच बड़ी खबर कांग्रेस से है। जी हां खबर है कि कांग्रेस को बहुत जल्द बड़ा झटका लगा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस का ये दिग्गज नेता पार्टी के प्रति नाराजगी भी जाहिर कर चुके हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की जिनके जल्द भाजपा का दामन थामने की खबर है। इससे सियासी भूचाल आ गया है। हालांकि इस मामले पर सवाल करने पर दोनों पार्टियां मौन है।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के सूत्र प्रधानमंत्री मोदी के 4 दिसंबर को दून दौरे के दौरान कुछ बड़े नेताओं के शामिल होने के संकेत दे रहे हैं। बीते दिनों किशोर उपाध्याय पार्टी के प्रति नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने मीडिया को दिए बयान में कहा था कि पार्टी ने उनकी अनदेखी की है। उन्होंने कई साल कांग्रेस की सेवा की लेकिन उनकी अनदेखी की  गई। कहा जा रहा है कि इसी नाराजगी के चलते किशोर उपाध्याय के भाजपा में जाने की चर्चाएं हैं।

हालांकि संपर्क कर इस मामले पर सवाल करने पर किशोर ने सीधे तौर पर न इसका खंडन किया और न ही समर्थन। उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड को लेकर अपने एजेंडे पर आगे बढ़ रहे हैं। उधर, भाजपा संगठन भी इस पर सीधी टिप्पणी से बच रहा है। सूत्रों के अनुसार पार्टी प्रधानमंत्री मोदी के चार दिसंबर को दून दौरे के दौरान कुछ बड़े नेताओं को पार्टी में शामिल कराने की कोशिश में है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें