HighlightNational

दर्दनाक सड़क हादसा, दबिश देने जा रहे पुलिस के 3 जवानों समेेत 5 की मौत

आगरा : यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को तड़के थाना सुरीर क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में एमपी पुलिस के तीन जवानों समेेत 5 लोगों की मौत हो गई। साथ ही तीन लोग गंभीर घायल हैं। जानकारी मिली है कि थाना बुड़ेरा पुलिस आरोपितों के रिश्तेदार को लेकर हरियाणा के बहादुरगढ़ में दबिश को जा रही थी। घायलों को अग्रवाल लाइफ लाइन औरंगाबाद में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीकमगढ़ जिले के थाना बुडेरा क्षेत्र से एक किशोरी को पिंटू नामक युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था। थाना बुडेरा पुलिस को युवक की लोकेशन हरियाणा के बहादुरगढ़ में मिली थी। युवक को गिरफ्तार कर किशोरी की बरामदगी करने के लिए थाना बुडेरा में तैनात हेड कांस्टेबल भवानी प्रसाद कांस्टेबल रतिराम, कमलेन्द्र यादव, महिला कांस्टेबल हीरा देवी आरोपित युवक की बहन प्रीति उसके पति धर्मेंद्र निवासी ललितपुर, सुरक्षा समिति के सदस्य रवि को लेकर बोलेरो से बहादुरगढ़ के लिए जा रहे थे। चालक जगदीश बोलेरो को चला रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 80 के समीप बोलेरो डिवाइडर से सुबह करीब 4 बजे टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में हेड कांस्टेबल भवानी प्रसाद महिला कांस्टेबल हीरादेवी समेत 4 लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में चालक जगदीश और सुरक्षा समिति सदस्य रवि भी शामिल हैं। कांस्टेबल रतिराम और कमलेंद्र की हालत गंभीर थी। कांस्टेबल रतिराम, महिला प्रीति और उसके पति धर्मेंद्र का उपचार औरंगाबाद स्थित अग्रवाल लाइफ़ लाइन में चल रहा है। करीब एक घंटे तक घायल बोलेरो में फंसे रहे। उपचार के दौरान सिपाही कमलेंद्र ने भी सुबह लगभग नौ बजे दम तोड़ दिया।  एसपी ग्रमीण श्रीश्चन्द्र ने हादसे में पांच लोगों के मरने की पुष्टि की है। चालक जगदीश, प्राइवेट वाहन चालक था

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें