Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatPritam SinghPushkar Singh DhamiRahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress
ब्रेकिंग : 2019 में हरिद्वार लोकसभा से BSP प्रत्याशी रहे अंतरिक्ष सैनी ने थामा कांग्रेस का हाथ


देहरादून : 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं-कार्यकर्ताओं का दल बदलने का सिलसिला जारी है। एक ओर जहां धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे य़शपाल आर्य ने विधायक बेटे के साथ भाजपा का हाथ छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा तो वहीं पुरोला से विधायक राजकुमार ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा। ये सिलसिला अभी भी जारी है।
बता दें कि आज शुक्रवार को बसपा से 2019 में हरिद्वार लोकसभा से BSP प्रत्याशी रहे अंतरिक्ष सैनी कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस भवन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अंतरिक्ष सैनी को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान कांग्रेस के कई पदाधइकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।