रात के अंधेरे में देहरादून जिला प्रशासन की खनन पर बड़ी कार्रवाई, मचा हड़कंप


देहरादून : रात के अंधेरे में दून जिला प्रशासन ने अवैध खनन पर बडी़ कार्रवाई की जिससे खनन माफिया में हड़कंप मच गया है।
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को अवैध खनन की रोकथाम के सख्त निर्देशों दिए हैं। इसी क्रम में देहरादून जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने संबंधित क्षेत्रों में अवैध खनन की रोकथाम के लिए सक्त एन्फोर्समेन्ट की कार्यवाही करने तथा लगातार संबंधित क्षेत्रों में पुलिस के साथ नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में उपजिलाधिकारी विकासनगर विनोद सुमन के नेतृत्व में तहसील प्रशासन द्वारा टीमों का गठन कर लगातार अवैध खनन के विरूद्ध छापेमारी की जा रही है। तहसील विकासनगर की टीम द्वारा एक 10 टायर डम्पर, एक जेसीबी और 2 ट्रैक्टर ट्राॅली को निरूद्ध किया गया।
इससे पूर्व भी तहसील विकासनगर द्वारा 4 स्क्रीनिंग प्लान्ट को बन्द करने की संस्तुति की गयी, कई स्थानों पर पाए गए अवैध खनन के भण्डारण को जब्त किया गया तथा अवैध खनन से उप खनिज के उपयोग करने के लिए औद्योगिक क्षेत्र व अन्य स्थानों पर छापेमारी कर संबंधितों पर अर्थदण्ड लगाने की संस्तुति की गयी ।