Chamolihighlight

उत्तराखंड में मौसम ने रंग दिखाना किया शुरु, जम गए झरने और गाड-गदेरे

devbhoomi newsदेहरादून : उत्तराखंड में मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया है। बीते दिन से मौसम का मिजाज बदसा हुआ है। मैदान से लेकर पहाड़ी जिले शीत लहर की चपेट में आ गए हैं। ठिठुरन बढ़ गई है। दिसंबर की शुरुआत में मैदान में कड़ाके ठंड है। आज दूसरा दिन है कि धूप गायब है। लोग मोटी जैकेट पहने नजर आए। पिछले दिनों के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री गिर गया। आज देहरादून में बादल छाए हुए हैं।

बता करें चमोली  जिले की तो वहां गाड-गदेरे जम गए हैं। झरने का पानी बर्फ में तब्दील हो गया है।  माणा घाटी में भी नाले जम गए हैं। नीती घाटी में ऋषिगंगा भी पूरी तरह से जम गई है। मौसम विभाग ने 4 दिसंबर तक बारीश बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

ठंड बढ़ने से लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। जोशीमठ के साथ ही पोखरी, घाट, गैरसैंण, थराली, देवाल, कर्णप्रयाग, गौचर, पीपलकोटी और निजमुला घाटी में भी सुबह और शाम को शीतलहर चल रही है। यही हाल केदारघाटी और यमुनाघाटी में भी बना हुआ है।

https://youtu.be/8C41OOJkRDw

Back to top button