Haridwar News

हरिद्वार VIDEO : अजगर ने लगाया हाईवे पर जाम, लोगों ने ली जमकर सेल्फी

devbhoomi news

हरिद्वार : धर्मनगरी हरिद्वार में आज दिल्ली हाईवे पर सर्वानंद घाट के निकट एक अजगर के आ जाने से लंबा जाम लग गया। लोगों में अफरा तफरी मच गई। कई लोग तो ऐसे थे जो की सेल्फी लेने लगे। लंबा चौड़ा अजगर देख लोग इसकी वीडियो बनाने लगे।

बता दें कि हरिद्वार में वैसे तो कई जंगली जानवर आए दिन हाईवे पर देखे जाते हैं जिसमें की हाथी, लेपर्ड और अन्य जानवर जंगलों से निकलकर कभी-कभी रोड पर आ जाते हैं। अक्सर इस हाईवे पर जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसा ही नजारा देखने को मिला इसी हाईवे पर। जी हां बता दें कि आज अजगर के आने से रोड पर काफी देर जाम लगा रहा।

वहीं इस मौके पर लोगों ने अजगर के साथ सेल्फी लेने का मौका नहीं छोड़ा। कई लोग सेल्फी लेते हुए भी देखे गए। वहीं कुछ लोगों ने अजगर का वीडियो भी बनाया। थोड़ी देर में अजगर रोड से नीचे जंगल में चला गया जिसके बाद ट्रैफिक सुचारू रूप से चल सका ।

https://youtu.be/j_vXMAihT3E

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें