Big NewsDehradun News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: चर्चित IAS दीपक रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने कुमाऊं कमिश्नर

देहरादून: चर्चित आईएएस दीपक रावत को पिटकुल के एमडी और उरेडा के निदेशक के पद से हटा दिया गया है। दीपक रावत को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इसको लेकर आदेश भी जारी हो गए हैं। दीपक रावत पूर्व में नैनीताल जिले के डीएम रह चुके हैं।

ऐसे में उनको एक बार फिर से कुमाऊं में तैनाती मिल गई है। दीपक रावत को कुमाऊं कमीश्नर के साथ ही नैनीताल प्रशासन अकादमी का निर्देशक भी बनाया गया है। दीपक रावत की गिनती तेजतर्रार अधिकारियों में होती है। हरिद्वार में डीएम के बाद उनको कुंभ मेलाधिकारी बनाया गया था।

उसके बाद दीपक रावत को पिटकुल और उरेड़ा का एमडी बनाया गया था। लेकिन, इस विभाग में ना तो वो खुद आना चाहते थे और ना ही वन मंत्री हरक सिंह रावत उनकी तैनाती चाहते थे। उनकी तैनात के बाद ऊर्जा निगम में कर्मचारी नेताओं से विवाद भी हो गया था। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कुछ आदेश भी जारी किए, जिनको लेकर विवाद भी खड़ा हो गया था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें