Big NewsDehradun News
उत्तराखंड में फिर बढा़ कोरोना का खतरा, सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी, यहां होंगे टेस्ट

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने कोविड के नए वैरिएंट को लेकर नई एडवायजरी जारी कर दी है। शासन से जारी एडवायजरी के अनुसार स्वास्थ्य सचिव पंकज पांडेय ने सभी डीएम और सीएमओ को निर्देश जारी किए हैं कि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सघन चेकिंग और बचाव, नियंत्रण, रोकथाम और उपचार की तैयारियां पूरी रखें। जिस किसी के भी कोविड सेम्पल कोरोना पोजिटिव पाया जाता है तो वह देहरादून स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज भेजे जायें।