Big NewsDehradun News

फिर दिखा कोरोना का कहर, क्या उत्तराखंड में कम हो रही सैंपलिंग, आज फिर मामलों में उछाल

देहरादून : उत्तराखंड में आज मंगलवार को कोरोना के 28 मामले सामने आए हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। आपको बता दें कि आज 19 कोरोना के मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के 28 मामले सामने आने के बाद राज्य में अब कोरोना के 141 एक्टिव केस रह गए हैं।
आपको बता दें कि आज मंगलवार को अल्मोडा़ में 0, बागेश्वर में 0, चमोली में 0, चंपावत में 2, देहरादून में 8, हरिद्वार में 0, नैनीताल में 9, पौड़ी गढ़वाल में 7, पिथौरागढ़ में 0, रूद्रप्रयाग में 0, टिहरी गढ़वाल में 2, उधम सिंह नगर में 0, उत्तरकाशी में 0 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 344255 तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 74084 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

एकदम फिर से मामले सामने बढ़ने के बाद सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या उत्तराखंड में सैंपलिंग कम हो रही है और कोरोना के मरीज खुलेआम बेपरवाह अब घूम रहे हैं। क्योंकि बीते दिन सोमवार को 8 मामले सामने आए थे जबकि आज मंगलवार को 28 मामले सामने आए हैं। एकदम से 1 दिन में 20 मरीजों के आंकड़ों का बढ़ना ही सवाल खड़े कर रहा है कि शायद उत्तराखंड में सैंपलिंग कम हो रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें