Dehradun NewsHighlight

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गिनाई उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियां, बोर्ड भंग करने पर दिया ये तर्क

devbhoomi news

देहरादून : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने आज सीएम धामी द्वारा देवस्थानम बोर्ड भंग करने के ऐलान के बाद प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की। मदन कौशिक ने उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियां गिनाई। भाजपा सरकार की ये पीसी 3 बिन्दुओं पर आधारित थी।

मदन कौशिक ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार द्वारा गन्ना किसानों को बड़ी राहत दी गई। कहा कि उत्तर प्रदेश से 1 रुपये ज्यादा गन्ना मूल्य बढ़ाया गया है। मदन कौशिक ने कहा कि इस बार हमारी सरकार ने 5 रुपये बढ़ाएं हैं। साथ ही सितारगंज मिल को फिर से स्टार्ट किया गया है जिससे किसानों को लाभ मिलेगा। मदन कौशिक ने कहा कि समर्थन मूल्य बढ़ने से 7 लाख किसानों को लाभ होगा।

वहीं देवस्थानम बोर्ड भंग करने पर कौशिक ने सरकार को बधाई दी। देवास्थानम बोर्ड को वापस लेने पर भी मदन कौशिक ने तर्क दिया। मदन कौशिक ने कहा कि हक हकूक धारियों और जन भावनाओ के अनुरूप फैसला लिया गया।

इस दौरान मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की 4 दिसम्बर को होने वाली रैली में लाखों की संख्या में कार्यकर्ताओं के आने की संभावना है। इसको देखते हुए सभी प्रदेश मंत्रियो को जिम्मेदारी दी गई है। रैली को सफल बनाने के लिए लगातार बैठकें चल रही है। रैली में आने के लिए व्यक्तिगत निमंत्रण दिया जाएगा।  रैली को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें