Dehradun NewsHighlight

देहरादून : PM मोदी की जनसभा में शामिल होने वाले सभी लोगों का होगा कोविड टेस्ट : डीएम

devbhoomi news

देहरादून : 4 दिसंबर को पीएम मोदी देहरादून दौरे पर हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी का ये दौरा उत्तराखंड सरकार के लिए महत्वपूर्ण है। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून के पेरड ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और बीजेपी का चुनावी शंखनाद करेंगे। भाजपा पीएम मोदी के इस रैली में लाखों लोगों की भीड़ जुटने का दावा कर रही है। इसी को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतेजाम किए गए हैं। इसी के साथ कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए देहरादून डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को खास निर्देश दिए हैं।

डीएम राजेश कुमार ने कहा कि कोविड-19 के नए वेरिएंट को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग को कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में शामिल होने वाले सभी लोगों की टेस्टिंग के लिए परेड ग्राउंड में सभी ज़रूरी इंतजाम किए जाएं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें