Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से कोरोना को लेकर बड़ी खबर, एक मरीज की मौत

uttarakhand corona

देहरादून : उत्तराखंड में आज सोमवार को कोरोना के 8 मामले सामने आए हैं. वहीं बड़ी खबर है कि पिछले 24 घंटे में एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक हल्द्वानी में कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। आपको बता दें कि आज 18 कोरोना के मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के 8 मामले सामने आने के बाद राज्य में अब कोरोना के 132 एक्टिव केस रह गए हैं।

आपको बता दें कि आज सोमवार को अल्मोडा़ में 0, बागेश्वर में 0, चमोली में 0, चंपावत में 0, देहरादून में 8, हरिद्वार में 0, नैनीताल में 0, पौड़ी गढ़वाल में 0, पिथौरागढ़ में 0, रूद्रप्रयाग में 0, टिहरी गढ़वाल में 0, उधम सिंह नगर में 0, उत्तरकाशी में 0 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 344227 तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 7408 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि देहरादून में दो इलाकों को कंटेंमेंट जोन घोषित किया गया है। पहला है एफआरआई और दूसरा है तिब्बती कॉलोनी सहस्त्रधारा। वहीं एक बार फिर से राज्य सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। निरंजनपुर मंडी में बिन मास्क और कोरोना टीका के एंट्री बैन है। बाहरी राज्यों से आने वालों की सख्ताई से चेकिंग की जा रही है।मसूरी में बिन मास्क घूमने पर 500 रुपये का जुर्माना लगेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें