HighlightRudraprayag News

उत्तराखंड: यहां हुआ दर्दनाक हादसा, एक की मौत, इतने थे सवार

रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग में हादसा हो गया है। हादसा तिलवाड़ा-सौंराखाल मोटरमार्ग पर नौली बैंड के पास का बताया जा रहा है। इस हादसे में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते हीएसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया।

तिलवाड़ा-सौंराखाल मोटरमार्ग पर नौली बैंड के पास एक कार पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने चौकी जखोली को दी। जिसके बाद जखोली पुलिस की ओर से सर्च अभियान के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। रतूड़ा पोस्ट से उप निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचकर टीम रस्सी की मदद से खाई में गई और तब तक वाहन के भीतर सवार जगदीश सिंह रौतेला पुत्र भादर सिंह रौतेला उम्र 58 वर्ष निवासी पाली-कुमड़ी की मौत हो चुकी थी। वाहन में सिर्फ एक ही व्यक्ति का सवार था। एसडीआरएफ की टीम ने शव को खाई से निकालकर सड़क पर पहुंचाया गया, जिसके बाद पुलिस की टीम ने आगे की कार्यवाही की। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें