Entertainment

नहीं रहे मशहूर करियोग्राफर, कोरोना से हुए थे संक्रमित, बेटा भी पॉजिटिव

Famous choreographer Shiv Shankar

मशहूर कोरियोग्राफर शिव शंकर का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। शिव शंकर कुछ समय पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे, हालांकि बाद में उनका टेस्ट नेगेटिव आ गया था। लेकिन 28 नवंबर की रात उन्होंने आखिरी सांस ली और इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उनका बेटा भी कोरोना पॉजिटिव है।

शिव शंकर के निधन के बाद बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के साथ-साथ तमाम कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है और शोक व्यक्त किया है। सोनू सूद, शिव शंकर के इलाज में उनकी मदद कर रहे थे। सोनू सूद ने ट्विटर के ज़रिए इस बात की जानकारी भी दी थी वो शिव शंकर के परिवार के संपर्क में हैं

शिवशंकर मास्टर की हालत के बारे में जानने के बाद तेलुगु मेगास्टार चिरंजीवी ने शिवशंकर के छोटे बेटे अजय को आर्थिक रूप से मदद दी है. चिरंजीवी के घर पहुंचे अजय को शिवशंकर के इलाज के लिए तीन लाख रुपये का चेक खुद चिरंजीवी ने दिया है. चिरंजीवी ने अजय को यह भी आश्वासन दिया कि शिवशंकर को हमेशा उनका साथ मिलता रहेगा. सोनू सूद ने भी उनकी मदद की थी।

Back to top button