Udham Singh Nagar News

बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा न मिल पाने पर आप का प्रदर्शन,लगाया धांधली का आरोप

रुद्रपुर – विगत माह रुद्रपुर विधानसभा में आई जल प्रलय से पीड़ितों को मुआवजे की धनराशि न मिल पाने तथा चेकों के वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। आप ने तत्काल रूप से बाढ़ प्रभावितो को मुआवजा देने की मांग की। साथ जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित किया।

सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। जहाँ उन्होंने बाढ़ग्रस्त इलाको में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को मुआवजे के सम्बन्ध में सम्बन्ध में प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड में आई भीषण बाढ़ ने तबाही मचा दी थी । रुद्रपुर के सभी इलाके जलमग्न हो गए तथा घर तबाह हो गए । सरकार ने फौरीतौर पर बाढ़ पीड़ितों के लिए ₹3800 की धनराशि देने का ऐलान किया था किंतु आज एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी बाढ़ पीड़ितों को राहत नहीं मिली। कुछ बाढ़ पीड़ितों में राहत के तौर पर चेक वितरण किए गए जिसमें धांधली और बंदरबांट हुई है लोगों ने अपने चहेतों को सरकारी चेक दिए। दो घरों को चेक मिला तो बीच वाले घर को चेक नहीं दिया गया। लोग आज भी आस लगाकर बैठे हैं कि उनका चेक कब मिलेगा ? पीड़ित परिवारों को मुआवजा मिलना चाहिए।

आरोप लगाया कि इस मामले में प्रशासन से बार बार मिलने के बावजूद भी सिर्फ आश्वासन मिला लेकिन मुआवजा नहीं मिल पाया। कहा कि अगर जल्द ही बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा नही मिला तो आंदोलन किया जायेगा। साथ ही इस सम्बंध में डीएम के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम भेजा। जिसमे बाढ़ से प्रभावित पीड़ितों को तत्काल मुआवजा देने की माग उठाई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें