Dehradun NewsHighlight

देहरादून नगर निगम में ठेली पर चाय की चुस्कियां लेते दिखे रवि किशन, किया सरकारी काम

BOONDI RAITAदेहरादून : उत्तराखंड बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और अन्य लोगों की पहली पसंद बन गया है। उत्तराखंड की वादियों में बड़े से बड़े और छोटे से छोटे स्टार ने शूटिंग की और उनकी फिल्में हिट हुई। अभी तक अमिताभ से लेकर वरुण धवन, यामी गौतम, शाहिद कपूर और मनोज वाजपयी से लेकर कई दिग्गज स्टार फिल्म की शूटिंग कर चुके हैं।

सितारों की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है वो हैं सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन का जो बीते दिन दून नगर निगम में  टी-स्टाल पर चाय की चुस्कियां लेते नजर आए। उन्हें हाफ बाजू की स्वेटर पहनी थी और वो मेयर सुनील उनियाल गामा से भी मिले।। इतना ही नहीं रवि किशन ने निगम के भूमि कर अनुभाग में सरकारी लिपिक की कुर्सी पर बैठ काम भी किया।

आपको बता दें कि रवि फिल्म देहरादून अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं। फिल्म का नाम है ‘बूंदी रायता’। जो की कहानी है जीरो से हीरो की। रवि किशन की फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड की वादियों में चल रही है।दून नगर निगम में भी फिल्म के कुछ सीन दर्शाए गए। उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बैचेन रहे। अधिकारी-कर्मचारी भी उत्साहित थे। सुबह करीब दस बजे अभिनेता रवि किशन निगम में पहुंचे व लोकेशन देखकर वापस चले गए। रवि किशन ने नगर निगम परिसर में नेगी टी स्टाल की बेंच पर बैठकर चाय पी और कर अनुभाग में कुर्सी पर बैठकर सरकारी काम किया जो की फिल्म का दृश्य  है। उन्होंने दून मेयर सुनील उनियाल गामा से भी मुलाकात की और बातें की।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें