Big NewsDehradun News

बड़ी खबर : देहरादून में कोरोना का कहर, FRI समेत इन इलाकों में लगा लॉक डाउन, आदेश जारी

देहरादून से बड़ी ख़बर है। बता दें कि देहरादून में एफ आर आई समेत कई इलाकों में लॉक डाउन लगा दिया है। आपको बता दें कि देहरादून में 11 आईएएस अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जो कि लखनऊ से दिल्ली आए थे और दिल्ली से देहरादून पहुंचे थे। जिसके बाद FRI और तिब्बती कॉलोनी सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में लॉकडाउन घोषित किया गया है।

कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के पाए जाने के बाद डीएम देहरादून ने आदेश जारी किया है। लॉकडाउन जोन के भीतर सभी गतिविधियां प्रतिबंधित की गई है। सभी अधिकारी आईसोलेट किए गए हैं।

जिलाधिकारी देहरादून डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि जनपद क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा गांधी नेशनल एकेडमी ओल्ड हॉस्टल एफआरआई और जी-2 बी-19 तिब्बतन कालोनी डिक्लिन सहस्त्रधारा रोड कुल्हाल में कोरोनावायरस संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के फलस्वरुप क्षेत्रों में माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। दोनों क्षेत्रों में सीमांकन किए स्थानों में ही माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें