HighlightNainital News

उत्तराखंड : ड्रग्स के खिलाफ DIG की नारकोटिक्स स्ट्राइक, हेल्पलाइन जारी

हल्द्वानी : कुमाऊं में पुलिस महकमा नशे के खिलाफ अलर्ट हो चुका है। युवाओं में बढ़ रहे नशे की लत को देखते हुए कुमाऊं में नारकोटिक्स स्ट्राइक अभियान चलाया जा रहा है। नैनीताल जिले में पुलिस ने कई जगह रेड भी की है, जिससे 24 घण्टे के अंदर 30 ग्राम स्मेक और 6 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।

डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने बताया की एक ड्रग्स हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया गया है, हेल्पलाइन नम्बर 9412029536 पर आम जनता ड्रग्स की शिकायत कर सकती है।

इसके अलावा स्कूल, कॉलेज के आस पास ड्राप बॉक्स भी लगाये जायेंगे, जिसमे छात्र छात्रएं नशे की गोपनीय शिकायत भी डाल सकती हैं, साथ ही पुलिस की स्पेशल टीम नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़े तस्करों को गिरफ्तार करेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें