Big NewsDehradun News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : कोरोना के आंकड़ों में एकदम उछाल, देहरादून में बरपा कहर, आए इतने मामले

देहरादून : उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोनावायरस का कहर बढ़ने लगा है। लोगों की लापरवाही कहीं एक बाऋ फिर भारी ना पड़ जाए। बता दें कि आज बुधवार को कोरोनावायरस के आंकड़ों में एकदम से उछाल देखने को मिला है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज बुधवार को पिछले 24 घंटे में 25 मरीज सामने आए हैं। तो वहीं आज 10 मरीज ठीक हो कर घर लौटे हैं. अब 180 एक्टिव केस रह गये हैं।

बता दें कि आज अल्मोड़ा में 1, बागेश्वर में 0, चमोली में 1, चंपावत में 0, देहरादून में 19 मामले सामने आए हैं तो वहीं हरिद्वार में 2, नैनीताल में 0, पौड़ी गढ़वाल में 0, पिथौरागढ़ में 0, रुद्रप्रयाग में 0, टिहरी गढ़वाल में 0, उधम सिंह नगर में 2 और उत्तरकाशी में 0 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 344148 तक पहुंच गया है। वहीं उत्तराखंड में अब तक 7407 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

देहरादून में कोरोना मरीजों के आंकड़ों में एकदम से उछाल आया है जिसे एक बार फिर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। देखा जा रहा है कि देहरादून में कई लोग ऐसे हैं जो ना तो मास्क पहन रहे हैं और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं जिसका खामियाजा पूरे प्रदेश को भुगतना पड़ सकता है।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें