Udham Singh Nagar

उत्तराखंड : भाजपाइयों ने कैबिनेट मंत्री को पहनाई पगड़ी, गुस्साए किसानों ने फूंका पुतला

arvind pandeyउधमसिंह नगर : तराई जिले उधमसिंह नगर के गदरपुर में किसानों ने कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे का पुतला फूंका औऱ जमकर नारेबाजी की। दरअसर अरविंद पांडे ने केंद्र सरकार के कृषि कानून बिल का समर्थन किया था लेकिन बीते दिन आय़ोजित कार्यक्रम में उनको पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया जिससे किसानों में रोष है और इसलिए उन्होंने कैबिनेट मंत्री का पुतला दहन किया।

आपको बता दें कि गदरपुर में बीते दिन किसान गुरुद्वारा परिसर में एकत्र हुए और वहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कैबिनेट मंत्री को पगड़ी पहनाई गई जिससे किसान नाराज हो गए। किसानों ने कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे का पुतला फूंका। इस मौके पर तराई किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी ने कहा कि गदरपुर में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवीर सिंह और अन्य कार्यकर्ताओं ने खुद को सिख बताकर कैबिनेट मंत्री को पगड़ी पहनाई है और उनका स्वागत किया है। किसानों ने कहा कि कृषि बिल का समर्थन करने वाले कैबिनेट मंत्री के साथ इस तरह का व्यवहार किया गया है जो की पूरी तरह गलत और निंदनीय है। इसलिए किसान विरोध में कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंका।

arvind pandey

 

जिला अध्यक्ष विक्रम गोराया ने कहा कैबिनेट मंत्री का कृषि बिल को समर्थन था लेकिन अब भाजपा कार्यकर्ता उनका गुणगान कर रहे हैं जो कि पूरी तरह गलत है।

Back to top button