Haridwar NewsHighlight

उत्तराखंड : चौराहे पर घंटों चला आशिकी का खेल, प्रेमी-प्रेमिका जिद्द पर उड़े

devbhoomi news

लक्सर : लक्सर कोतवाली के अंतर्गत बसेड़ी खादर गांव में घंटो आशिकी का खेल चला वो भी बीच चौराहे पर। राहगीर ये नजारा देख हैरान रह गए कि आखिर ये हो क्या रहा है। आशिकी के चक्कर में बीच सड़क पर जमकर हंगामा हुआ। एक आशिक प्रेमिका के साथ जाने पर अड़ा रहा लेकिन उनके परिजनों को ये मंजूर नहीं था। ये देख सड़क पर भीड़ जमा हो गई। कोतवाली क्षेत्र बीच चौराहे पर ये प्रेमी प्रेमिका की प्रेम कहानी चर्चा का विषय बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार लक्सर के बसेड़ी खादर गांव का एक युवक बीते दिन हरियाणा की एक लड़की को बहला-फुसलाकर अपने घर ले आया था। दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। जैसे ही लड़की के परिजनों को पता चला कि उनकी बेटी लक्सर के बसेड़ी गांव में है तो वह आज अपनी बेटी को लेने बसेड़ी गांव पहुंचे। जब वह लड़की को ले जाने लगे तो आशिक ने जमकर विरोध किया।

प्रमी ने लड़की को ले जाने का जमकर विरोध किया। आशिक लड़की के प्यार में पागल दिखाई दिया औऱ विरोध करता रहा। लड़की के परिजन अपनी लड़की को जबरन साथ ले जाने लगे ये देख लड़के ने बीच सड़क पर हंगामा शुरु कर दिया। लड़की भी जाने को तैयार नहीं थी। आशिक ने रुड़की लक्सर मार्ग पर अर्धनग्न होकर विरोध किया। उसे लोगों ने पकड़ा लेकिन वो इसका विरोध करता रहा. लक्सर के बसेड़ी चौराहे पर यह लैला मजनू का खेल पूरे गांव में चर्चा का विषय बना रहा। वहीं गांव के लोग बैठकर ये मामला सुलझाने में जुटे हैं लेकिन लड़का लड़की मानने को तैयार नहीं हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें