National

बारिश का कहर : SDRF के जवान समेत 25 की मौत, 17 लापता, PM मोदी ने ली जानकारी

आंध्र प्रदेश में शुक्रवार से कड़पा एवं अनंतपुरामु जिलों में बारिश से तहलका मचा हुआ है। लोगों में हाहाकार मचा हुआ है।एसडीआरएफ मोर्चा संभाले हुए हैं। वहीं बर है कि बारिश के तांडव से एसडीआरएफ के एक जवान समेत मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 25 हो गई। 17 अन्य लोग अभी तक लापता हैं। वायुसेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस एवं अग्निशमन सेवा कर्मियों ने एक पुलिस इंस्पेक्टर समेत कम से कम 64 लोगों की जान बचाई है। राहत एवं बचाव में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की 17 टीमें जुटी हैं। शनिवार को बारिश से थोड़ी राहत मिली है।

 

आपको बता दें कि यहां कई रिहाइशी इलाकों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने कड़पा, अनंतपुरामु और चित्तूर जिले का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने कलेक्टरों से हुए नुकसान का ब्योरा मांगा है। राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक लोगों के आश्रितों को अनुग्रह राशि के रूप में पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री जगन से की फोन पर बात करके स्थिति की जानकारी ली है।

अनंतपुरामु जिले में कादिरि कस्बे में लगातार वर्षा के कारण एक निर्माणाधीन भवन ढहकर समीप के दूसरे मकान पर गिर गया। इससे दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मलबे से चार लोग सुरक्षित निकाले गए, जबकि अन्य का पता नहीं चल पाया है। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक भारी बारिश के चलते अनंतपुर में चित्रावती नदी में आई बाढ़ में 10 लोग फंस गए थे जिनको भारतीय वायु सेना ने हेलीकाप्टर के जरिए बचाया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें