Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh Rawat

हरीश रावत का बड़ा बयान,कहा- CM धामी ने यूपी के सीएम के सामने किया सरेंडर, काला दिन साबित

cm yogi aditiynath

देहरादून। सीएम धामी दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर थे। जहां सीएम ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक कर परिसंपत्ति बंटवारे को लेकर चर्चा की और दोनों राज्यों के सीएम की 21 साल बाद परिसंपत्ति बंटवारे को लेकर सहमति बनी। कई मामलों को सुलझाया गया। सीएम ने मीडिया को दिए बयान में साफ कहा कि सीएम योगी ने बड़े भाई की तरह हैं जिन्होंने सारे बातें सुनी और अपनी सहमति दी। सीएम ने कहा कि कई मामलों को सुलझा लिया गया है और जो बच्चे मामले हैं उन्हें जल्द सुलझा दिया जाएगा। अब कांग्रेस इस पर हमला वर हो गई है।

हरीश रावत ने प्रेसवार्ता करते हुए बड़ा बयान दिया और सरकार को घेरा। हरीश रावत ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच परिसंपत्ति विवाद मामले में कहा कि ये झूठ और तथ्यहीन है। हरीश रावत ने परिसंपत्ति विवाद के निपटारे का दावा किया। हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड के अधिकारों को उत्तर प्रदेश को बेच दिया गया। भविष्य के लिए भी उत्तराखंड को नुकसान होगा।

हरीश रावत ने सीएम योगी और धामी की बैठक को काला दिन बताया। कांग्रेस ने सरकार के दावों को खारिज किया। हरीश रावत ने बडा़ हमला करते हुए कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने यूपी के मुख्यमंत्री के सामने आत्मसमर्पण किया। पुष्कर धामी उत्तराखंड के हितों की रक्षा करने में नाकाम रहे। हरीश रावत का आरोप 75 और 25 के अनुपात में बंटवारे को खत्म करने पर उठाए सवाल। अब संपत्तियों के सर्वे कराने पर सवाल उठाए । कांग्रेस ने 75 और 25 के फार्मूले को नहीं माना लेकिन TSR ने मान लिया था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें