Dehradun NewsHighlight

रानी पोखरी स्थित पोल्ट्री फार्म में लगी भीषण आग, मुर्गियां औऱ चूजे जलकर राख

devbhoomi news

देहरादून के रानी पोखरी थाना क्षेत्र के गडूल ग्राम सभा के बमेत में बीती देर रात एक पोल्ट्री फार्म में अचानक भीषण आग लग गई। ये देख आस पास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। इसकी सूचना दमकर विभाग और पुलिस को दी गई। आग लगने से काफी नुकसान होने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि नुुकसान कितना हुआ है इसकी जानकारी नहीं मिली हैष

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात रानीपोखरी स्थित ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह रावत के पोल्ट्री फार्म में अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान आस पास के लोग सोए हुए थे लेकिन आग की लपटें देख धर्मेंद्र सिंह और आसपास रह रहे लोग जाग गए औरमौके पर पहुंचे। लेकिन जब तक वो मौके पर पहुंचे तब तक पोल्ट्री फार्म पूरी तरह आग के हवाले हो चुका था।

मुर्गियों और चूजों के लिए बनाए गए बाडों में भीषण आग लग चुकी थी। जानकारी मिली है कि ये पोल्ट्री फार्म एक बीघा पर बना हुआ है जो जलकर राख हो गया। पोल्ट्री फार्म के मालिक ने करीबन दस लाख के नुकसान की बात कही है। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर आग लगने का कारण क्या है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें