Big NewsDehradun News

देहरादून से बड़ी खबर, DAV कॉलेज के बाहर धरने पर बैठे छात्र, ये है मांग

DEHRADUN DAVदेहरादून के डीएवी कॉलेज से बड़ी खबर है। बता दें कि आज बुधवार को डीएवी कॉलेज के छात्रों ने आवाज बुलंद की और वो सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। डीएवी के छात्रों ने करनपुर और कॉलेज मार्ग पर बैठकर प्रदर्शन किया जिससे वहां वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। छात्रों की मांग है कि छात्र संघ चुनावों की इजाजत मिले.

छात्रों का कहना है कि जब विधानसभा चुनाव से कोरोना नहीं फैल रहा तो छात्र संघ चुनाव से कोरोना कैसे फैल सकता है। उन्होंने सरकार के खिलाफ रोष जताया और कॉलेज में चुनाव की अनुमति देने की मांग की।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें