Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand Congress

रुद्रपुर में लोकतंत्र सेनानियों को किया जेपी नड्डा ने सम्मानित, ‘आपातकाल’ को लेकर कांग्रेस पर वार

Chief Minister Pushkar Singh Dhami

रुद्रपुर : दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अपने दौरे के दूसरे दिन रुद्रपुर पहुंचे और वहां उन्होंने आयोजित एक कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। बता दें कि मगंलवार सुबह राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लोकतंत्र रक्षक सेनानी एवं जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा के ओमेक्स स्थित आवास पर पहुंचे। यहां उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

उस क्रूर काल को न तो कभी भुलाया जा सकता है, ना ही माफ किया जा सकता-नड्डा

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रुद्रपुर में आपातकाल में जेल गए कई लोकतांत्रिक सेनानियों से भेंट की। जेपी नड्डा ने सम्मानित करते हुए उनके योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया। जेपी नड्डा ने कहा कि इन कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और अपने जीवन को झोंककर अपने परिवारों की भी परवाह नहीं की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इंदिरा गाँधी सरकार ने आपातकाल लागू कर दुनिया में भारत के लोकतंत्र पर काला धब्बा लगाया। पूरे देश में जब इमरजंसी के विरुद्ध आवाज उठी तो हजारों लाखों लोगों को जेल के सलाखों के पीछे डाल दिया गया। उस क्रूर काल को न तो कभी भुलाया जा सकता है और ना ही माफ किया जा सकता है।

आज हमें लोकतंत्र महान सेनानियों के त्याग और बलिदान की वजह से ही मिला-जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि आज हमें लोकतंत्र महान सेनानियों के त्याग और बलिदान की वजह से ही मिला है। आज पूरे विश्व में जो हमारी से सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रणाली है वह इन्ही लोगों की देन है। जो विचार इन सेनानियों का था, आज उसी विचार को लेकर भारतीय जनता पार्टी चल रही है। उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। भारत ने 100 करोड़ वैक्सीनेशन करके दुनिया को दिखा दिया है कि भारत हर क्षेत्र में आत्म निर्भर है। विपक्ष मोदी सरकार की उपलब्धियों को नजर अंदाज करता रहा है। विपक्ष बार बार वैक्सीनेशन पर सवाल उठाकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई को कमजोर करने की कोशिश करता रहा। जबकि दुनिया के दूसरे देश भी लगातार भारत की सराहना करते रहे। आज विपक्ष की बोलती बंद हैै। इसके बाद नड्डा ने कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर वहां शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

बता दें कि सिख समाज के लोगों ने भी जेपी नड्डा का फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शहीद उधम सिंह के भीतर देश भक्ति का जज्बा कूट-कूटकर भरा था। आज ऐसे महान क्रांतिकारियों की देश भक्ति से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शहीद उधम सिंह का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। कलक्ट्रेट के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का काफिला मुख्य बाजार स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचा। यहां पर उन्होंने बाबा साहेब डॉ भीम राव आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ अंबेडकर ने देश में समानता लाने का सबसे बड़ा काम किया। आज हमें संविधान से जो भी अधिकार मिले हैं वह सब बाबा साहब डॉ अंबेडकर की देन है। उन्होंने देश को एक नई दिशा दी। दबे कुचले वर्ग को मुख्य धारा में लाने का काम किया। भारतीय जनता पार्टी आज डॉ अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने काम कर रही है। उन्होंने सबको समानता का अधिकार देने का जो काम किया था, उसकी तर्ज पर आज भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के लक्ष्य पर मिशन के साथ काम कर रही है।

इस मौके पर जेपी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, राज्यसभा सांसद एवं मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी, चुनाव सह प्रभारी आरपी सिंह, लॉकेट चटर्जी, जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा, चुनाव मीडिया प्रभारी राजीव जेटली, विनय रोहेला, विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर राम पाल सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता औऱ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें