देहरादून : एक तरफ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा, दूसरी तरफ इन कर्मचारियों ने भरी हुंकार


देहरादून : आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान जेपी नड्डा ताबड़तोड़ बैठकें करेंगे और चुनावी बिगुल फूंकेंगे तो वहीं दूसरी और पुरानी पेन्शन बहाली को लेकर हजारों कर्मचारी सड़क पर उतर आए हैं और उन्होंने सरकार के खिलाफ हुंकार भरी है। बता दें कि कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देहरादून पहुंचे और हजारों की संख्या में देहरादून के परेडग्राउंड में कर्मचारी जुटे और सरकार के खिलाफ हुंकार भरी।
बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के नेतत्व में सभी कर्मचारी सचिवालय का घेराव करेंगे। इसको देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सचिवालय से पहले ही पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए हैं। प्रदेशभर से हजारों की संख्या में सरकारी कर्मचारी देहरादून पहुंचे और सभी ने सरकार के खिलाफ पुरानी पेन्शन बहाली को लेकर सचिवालय कूच करने का फैसला किया है।