Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड video : कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर नाचे देवता

देहरादून : पूरे उत्तराखण्ड में इगास का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी के रायपुर क्षेत्र में तो इगास बग्वाल की जबरदस्त धूम देखने को मिली। पहाड़ी गीत संगीत के बीच यहां मौजूद हजारों लोगों ने कार्यक्रमो का जमकर लुत्फ लिया। पहाड़ के पारंपरिक गीत ने तो सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह भी पूरे जोश में नजर आए। उन्होंने इस खास पर्व पर लोगों को बधाई दी और उत्तराखण्ड के लोगों की तारीफ भी की। शहीद परिजनों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में खास तौर पर शिरकत कर रहे राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने लोगों से इस त्योहार को पुरे उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल सीएम और तमाम कैबिनेट मंत्री और विधायक मौजूद रहे। सभी ने धूमधाम से इगास का पर्व मनाया।

वहीं  इगास पर आयोजित इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर देवता नाचे। जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के जागर गाने के दौरान कैबिनेट मंत्री हरक सिंह पर देवता आए। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोगों ने हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना की.

https://youtu.be/F1V1eAE6v9g

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें